फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer clinches record third Hopman Cup title after Switzerland dramatic win over Germany

फेडरर ने रिकॉर्ड तीसरी बात जीता होपमैन कप का खिताब, फाइनल में जर्मनी पर स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत

Sat, 05 Jan 2019 07:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 05 Jan 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Roger Federer clinches record third Hopman Cup title after Switzerland dramatic win over Germany
Hopman Cup title

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बदौलत स्विट्जरलैंड ने शनिवार को जर्मनी को हराकर होपमैन कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्विस स्टार फेडरर ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


पर्थ में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने मिक्स्ड टीम टूर्नामेंट में जर्मनी को 2-1 से हराकर होपमैन कप पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ फेडरर पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने तीन होपमैन कप का खिताब जीता। वहीं,  बेलिंडा बेनकिक ने लागातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


मिक्स्ड टीम मुकाबले में रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनकिक की जोड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और एंजेलिक कर्बर की जोड़ी को 4-0 1-4 4-3(4) से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके पहले मेंस सिंगल्स मुकाबले में रोजर फेडरर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-2 से हराकर पहला मैच जीता। इसके बाद वूमेंस सिंगल्स में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक को जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से हार झेलनी पड़ी। कर्बर ने बेलिंडा बेनकिक को 6-4 7-6(6) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फेडरर ने ग्रीस के स्टोफानोस सिटसिपास को 7-6 (7/5), 7-6 (7/4) से मात देकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था। फेडरर ने यह मुकाबाल सिर्फ 93 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले स्विट्जरलैंड ने ब्रिटेन को 3-0 और अमेरिका को 2-1 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed