{"_id":"5c30b6f1bdec2256d642541d","slug":"roger-federer-clinches-record-third-hopman-cup-title-after-switzerland-dramatic-win-over-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर ने रिकॉर्ड तीसरी बात जीता होपमैन कप का खिताब, फाइनल में जर्मनी पर स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर ने रिकॉर्ड तीसरी बात जीता होपमैन कप का खिताब, फाइनल में जर्मनी पर स्विट्जरलैंड की धमाकेदार जीत
Sat, 05 Jan 2019 07:23 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Hopman Cup title
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर की बदौलत स्विट्जरलैंड ने शनिवार को जर्मनी को हराकर होपमैन कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्विस स्टार फेडरर ने रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
पर्थ में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने मिक्स्ड टीम टूर्नामेंट में जर्मनी को 2-1 से हराकर होपमैन कप पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ फेडरर पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने तीन होपमैन कप का खिताब जीता। वहीं, बेलिंडा बेनकिक ने लागातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मिक्स्ड टीम मुकाबले में रोजर फेडरर और बेलिंडा बेनकिक की जोड़ी ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और एंजेलिक कर्बर की जोड़ी को 4-0 1-4 4-3(4) से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके पहले मेंस सिंगल्स मुकाबले में रोजर फेडरर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-2 से हराकर पहला मैच जीता। इसके बाद वूमेंस सिंगल्स में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक को जर्मनी की एंजेलिक कर्बर से हार झेलनी पड़ी। कर्बर ने बेलिंडा बेनकिक को 6-4 7-6(6) से हराया।
विज्ञापन
बता दें कि फेडरर ने ग्रीस के स्टोफानोस सिटसिपास को 7-6 (7/5), 7-6 (7/4) से मात देकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया था। फेडरर ने यह मुकाबाल सिर्फ 93 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले स्विट्जरलैंड ने ब्रिटेन को 3-0 और अमेरिका को 2-1 से हराया था।