36 साल के फेडरर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर पर सजा कामयाबी का ताज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस स्टार रोजर फेडरर एटीपी की ताजा रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमवार को जारी हुई एटीपी की मेंस टेनिस रैंकिंग में फेडरर ने 10105 प्वॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ फेडरर पहले स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।
36 वर्षीय फेडरर ने इस मामले पूर्व टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी को पीछे छोड़ा है। साल 2003 में अगासी ने 33 साल की उम्र में पहला स्थान प्राप्त किया था। बता दें कि यह उपलब्धि फेडरर को पिछले सप्ताह हुए 'रॉटरडैम ओपन टाइटल' जीतने के बाद मिली है।
अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद फेडरर ने कहा, 'उम्र के इस पड़ाव पर छह साल बाद रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल कर मैं काफी खुश हूं।' 20 बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर ने रविवार को फाइनल मुकाबले में ग्रिगोर दिमित्रो को मात दी थी।'
एटीपी की रैंकिंग में ग्रिगोर दिमित्रो चौथे स्थान पर हैं। 36 साल की उम्र में नंबर-1 पर पहुंचने वाले फेडरर से पहले आंद्रे अगासी 33 साल की उम्र में नंबर-1 खिलाड़ी बने थे। उनके बाद साल 2017 में राफेल नडाल 31 साल की उम्र में नंबर-1 खिलाड़ी बने थे।