{"_id":"5a8ac96d4f1c1bb2208b9fa8","slug":"roger-federer-beats-grigor-dimitrov-in-rotterdam-open-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 की उम्र में भी कोर्ट पर फेडरर का जलवा बरकरार, दिमित्रोव को हराकर जीता 97वां खिताब ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
36 की उम्र में भी कोर्ट पर फेडरर का जलवा बरकरार, दिमित्रोव को हराकर जीता 97वां खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Feb 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : File
20 बार के ग्रैंड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने एबीएन एमरो वर्ल्ड टूर्नामेंट अपने नाम किया। यह उनके करियर का 97वां खिताब है। फाइनल में उनका मुकाबला ग्रिगोर दिमित्रोव के साथ हुआ। दोनों के बीच यह मुकाबला करीब एक घंटा चला और फेडरर ने इसे 6-2, 6-2 के सीधे सेट जीतकर अपने नाम किया।
बता दें कि यह फेडरर की दिमित्रोव पर लगातार सातवीं जीत रही। इसके अलावा फेडरर का यह रोटरडम टूर्नामेंट में तीसरी ट्रॉफी रही। इससे पहले उन्होंने इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर 5 से ज्यादा समय के बाद वर्ल्ड नंबर वन का खिताब वापस पाया था। इस वक्त वह टेनिस के सबसे उम्रदराज वर्ल्ड नंबर वन प्लेयर हैं।
इस जीत के बाद फेडरर ने कहा कि अब मेरा अगल लक्ष्य अपने करियर के 100वें खिताब को जीतने पर है।