{"_id":"5c9c513cbdec2213eb738315","slug":"roger-federer-beat-medvedev-by-6-4-6-2-in-miami-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियामी ओपन: रोजर फेडरर क्वार्टर फाइनल में, मेदवेदेव को 6-4 6-2 से दी मात","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मियामी ओपन: रोजर फेडरर क्वार्टर फाइनल में, मेदवेदेव को 6-4 6-2 से दी मात
Thu, 28 Mar 2019 10:14 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर अपना चौथा डब्ल्यूटीए मियामी ओपन टाइटल जीतने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं। फेडरर ने बुधवार को रशिया के डैनिल मेदवेदेव को 61 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-2 से मात दी और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
राउंडर ऑफ 16 का यह मुकाबला जीतने के बाद अब फेडरर की टक्कर क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से 29 मार्च को होगी। इससे पहले फेडरर ने दुनिया के 103 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फिलिप क्रांजिनोविक को हराकर राउंडर ऑफ 16 में प्रवेश किया था। क्रांजिनोविक को फेडरर ने सीधे सेटों में 7-5 6-3 से मात दी थी।
विज्ञापन