फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer beat kevin anderson in quarter final of miami open 2019

मियामी ओपन: सेमीफाइनल में फेडरर, हालेप को हराकर प्लिसकोवा ने बनाई फाइनल में जगह

Fri, 29 Mar 2019 10:02 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
roger federer beat kevin anderson in quarter final of miami open 2019
roger federer

स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने चौथे एटीवी खिताब की तरफ एक कदम और करीब बढ़ाते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दिग्गज टेनिस स्टार ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-0, 6-4 से मात देकर यह कारनामा किया।

विज्ञापन


इससे पहले फेडरर ने बुधवार को रशिया के डैनिल मेदवेदेव को 61 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-2  से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। जबकि फिलिप क्रांजिनोविक को हराकर राउंडर ऑफ 16 में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर
वहीं, महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वीमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में चेक रिपब्लिक की कैरोलीना प्लिसकोवा ने टेनिस स्टार सिमोना हालेप को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। प्लिसकोवा ने सेमीफाइनल में हालेप को 7-5, 6-1 से हराया। अब फाइनल में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed