फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer and serena williams will face each other in hopman cup

दिलचस्प द्वंद्व: टेनिस मैच में फेडरर और सेरेना होंगे आमने-सामने

Mon, 31 Dec 2018 11:22 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 31 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
roger federer and serena williams will face each other in hopman cup
roger federer

नए साल की शुरुआत टेनिस में एक दिलचस्प द्वंद्व से होने जा रही है, जिसमें टेनिस इतिहास के दो सर्वकालिक महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। 

विज्ञापन


यह संभव होगा होपमैन कप में जब मंगलवार को मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड मिश्रित टीम स्पर्धा में अमेरिका से भिड़ेगा। यह संभवत: पर्थ में होने वाला आखिरी होपमैन कप होगा लेकिन सभी फेडरर और सेरेना के मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


दोनों के नाम पर कुल मिलाकर 43 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। फेडरर ने रविवार को होपमैन कप में अपने शुरुआती मैच में आसान जीत के बाद कहा, 'यह हम दोनों के लिए बेहद रोमांचक है और मुझे उम्मीद है कि अधिकतर टेनिस प्रेमी इस मैच को देखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विस स्टार ने कहा, 'उन्होंने (सेरेना) मैदान के अंदर और बाहर जो कुछ किया उससे मैं बेहद प्रभावित हूं। हम दोनों कड़े प्रतिस्पर्धी हैं और हमेशा जीतना चाहते हैं।' बीस बार के ग्रैंडस्लैम एकल चैंपियन फेडरर ने कहा, 'ऐसा एक बार होने जा रहा है, संभवत: फिर से ऐसा नहीं हो। चाहे महिला हों या पुरुष वह हमारे खेल की सभी में सबसे बड़ी विजेताओं में से एक है, इसलिए उनके खिलाफ खेलना शान की बात है।'

टेनिस में महिला और पुरूष खिलाड़ी के बीच मुकाबला 1973 में खेला गया था। इस प्रदर्शनी मैच में बिली जीन किंग ने बाबी रिग्स को हराया था। सेरेना भी इस मैच को लेकर रोमांचित हैं। 

उन्होंने टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि वह अपने इंस्टाग्राम पेज के लिए फेडरर के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्साहित हैं। इस पर फेडरर ने मुस्कराते हुए कहा, 'यह सोशल मीडिया का जमाना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed