फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger federer And Andy murry Enters 2nd round At US Open

भीषण गर्मी से खिलाड़ी परेशान, फेडरर और मरे दूसरे दौर में

Thu, 03 Sep 2015 11:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Sep 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
Roger federer And Andy murry Enters 2nd round At US Open

पांच बार के चैंपियन स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर और 2012 के विजेता ब्रिटेन के एंडी मरे शानदार जीत के साथ वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में विश्व के 34वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के लेओनार्डो मायेर को 6-1, 6-2, 6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। यह मुकाबला 77 मिनट तक चला।
विज्ञापन


पिछले 45 साल में यूएस ओपन में सबसे उम्रदराज चैंपियन बनने की कोशिश में जुटे 34 वर्षीय फेडरर ने 12 ऐस और 29 विनर लगाए। अगले दौर में 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर का सामना बेल्जियम के स्टीव डारर्किस से होगा जिसे साइप्रस के अनुभवी मार्कस बघदातिस के रिटायर्ड हर्ट होने से अगले दौर में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वरीयता प्राप्त मरे ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस 7-5, 6-3, 4-6, 6-1 से शिकस्त दी। अगले दौर में मरे का सामना फ्रांस के एड्रियान मानारिनो से होगा। पांचवीं वरीयता प्राप्त स्टिवट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका ने स्पेन के अल्बर्ट रामोस विनोलेस को  7-5, 6-4, 7-6  से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। अगले दौर में वावरिंका का सामना दक्षिण कोरिया के युवा चुंग हेयोन से होगा।

जापान के 19 वर्षीय योशिहितो निशिओका ने फ्रांसीसी क्वालीफायर पॉल हेनरी मैथ्यू को 6-4, 2-6, 6-7, 6-1, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

भीषण गर्मी और 10 खिलाड़ियों ने मुकाबला बीच में ही छोड़ा

Roger federer And Andy murry Enters 2nd round At US Open

विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की स्टार महिला खिलाड़ी लूसी साफरोवा को महिला एकल के दौर में हार का सामना करना पड़ा है। छठी सीड साफरोवा को यूक्रेन की लेसिया सूरेंको ने 6-4, 6-1 से पराजित किया।

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। सिमोना की प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड की मारिना इराकोविक घुटने की चोट की वजह से मैच बीच में ही छोड़कर रिटायर्ड हर्ट होकर कोर्ट से बाहर चली गईं। जिस समय मारिना रिटायर्ड हर्ट हुईं उस समय हालेप पहला सेट 6-2 से जीत चुकी थीं जबकि दूसरे सेट में वह 3-0 से आगे थीं।

वर्ष के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम को शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं कि भीषण गर्मी और उमस ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गर्मी, उमस और चोट की वजह से रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों को मुकाबला बीच में ही छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

ये सभी खिलाड़ी पहले दौर के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरे थे लेकिन फ्लशिंग मिडोज पर 31 डिग्री सेल्सियस तापमान और उमस की वजह से उन्हें बीच में ही मुकाबला छोड़कर जाना पड़ा।

मंगलवार को साइप्रस के मार्कस बघदातिस, ऑस्ट्रेलिया के थानासी कोक्किनाकीस, अर्नेस्ट गुल्बिस और कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर नेडोवयेसोव उन छह खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्हें सोमवार को रिटायर्ड हर्ट होकर कोर्ट से बाहर जाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed