{"_id":"58e1ba844f1c1bf5465b4abb","slug":"roger-federer-again-won-miami-open-title","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल को हरा फेडरर ने जीता मियामी ओपन का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल को हरा फेडरर ने जीता मियामी ओपन का खिताब
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 03 Apr 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर ने रविवार को राफेल नडाल को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही फेडरर ने लगातार तीसरी बार मियामी ओपन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
विज्ञापन
चोटिल रहने की वजह से खेल से छह महीने दूर रहे 35 वर्षीय फेडरर इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फेडरर ने नडाल को इस साल के सभी मैचों में शिकस्त दी है। आखिरी चार मैचों में भी नडाल को फेडरर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जीत के बाद फेडरर ने कहा कि उनके लिए ये हफ्ता शानदार रहा। पांच बार इस खिताबी मुकाबले के फाइनल में पहुंचे नडाल अब तक किसी भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर सके हैं।
विज्ञापन
बेहद रोमांचक रहा मैच
मैच का पहला सेट दोनों ही प्रतिद्वंदियों के लिए कड़ा साबित हुआ। फेडरर ने कहा कि उन्होंने अच्छा खेला, वो बड़े मैच खेल चुके हैं। वहीं राफेल ने कहा कि ये उनका दुर्भाग्य रहा और उनके खराब फैसलों के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पहला सेट बेहद कड़ा था। रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच मुकाबला हमेशा से बेहद रोमांचक रहा है।