{"_id":"57ac61074f1c1b2c45ee4d2a","slug":"recent-performance-results-end-of-our-partnership-sania-mirza","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंगिस से अलग होने की कहानी सानिया की जुबानी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
हिंगिस से अलग होने की कहानी सानिया की जुबानी
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, नई दिल्ली,
Updated Thu, 11 Aug 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने स्विस खिलाड़ी मार्टीना हिंगिस से अलग होने के कारण का खुलासा किया है। सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दोनों ने अगल होने का निर्णय आपसी सहमति से खराब प्रदर्शन के कारण किया है। सानिया ने कहा कि हमारी जोड़ी को अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की जोड़ी आखिरी बार अक्टूबर में डब्ल्यूटीए फाइनल में खेलेती दिखाई देगी।
पिछले साल इन दोनों की जोड़ी ने डब्ल्यूटीए सहित कुल 9 खिताब जीते थे।
एक साझा बयान में दोनों ने कहा, पिछले सीजन 3 ग्रैंड स्लैम और 11 अन्य युगल खिताब जीतने के कारण प्रशंसकों की आशाएं हमारी जोड़ी से बढ़ गईं थीं। लेकिन हम उनकी आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं और न ही बेहतर परिणाम दे पा रहे हैं। इसलिए हमने अलग होने का निर्णय किया है। हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि यह निर्णय पूरी तरह प्रोफेशनल है, हम दोनों के अलग होने का कोई भी व्यक्तिगत कारण नहीं है।
प्रोफेशनल तौर पर अगल होने हम दोनों के बीच के व्यक्तिगत संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अक्टूबर में हम डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपना खिताब बचाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। हमें आशा है इस बयान के बाद मीडिया में आ रही गलत खबरों पर लगाम लगेगी।