{"_id":"5bf46b2ebdec2269556ab0d7","slug":"ramkumar-ramnathan-out-from-first-round-of-mslta-challenger-tennis-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएलटीए टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर, पहले राउंड में हारकर बाहर रामकुमार-माइनेनी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एमएसएलटीए टेनिस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर, पहले राउंड में हारकर बाहर रामकुमार-माइनेनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
स्थानीय दावेदार अर्जुन काधे ने दूसरे वरीय रामकुमार रामनाथन को केपीआईटी एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में हराकर बड़ा उलटफेर किया। शशि कुमार मुकुंद ने साकेत माइनेनी को उलटफेर का शिकार बनाया।
विज्ञापन
दुनिया के 370वें नंबर के खिलाड़ी काधे ने 130वें नंबर के रामकुमार को 6-3, 6-2 से मात देकर अपने करिअर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। शशि ने पीठ में तकलीफ के बावजूद माइनेनी को 6-4, 7-6 से हराया। शशि अगले दौर में ब्रिटेन के जय क्लार्क से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
भारत के शीर्ष खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने पहले दौर में चीनी ताइपे के युंग हुआ यांग को 6-4, 6-4 से पराजित किया। हरियाणा के सुमित नागल को शीर्ष वरीय राडु एल्बोट के हाथों 5-7, 2-6 से हार मिली।
विज्ञापन