{"_id":"5bf955c5bdec22419820a8ec","slug":"ramkumar-ramanathan-and-vijay-sundar-prashanth-win-pune-challenger-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकुमार-विजय की जोड़ी ने जीता पुणे चैंलेजर का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रामकुमार-विजय की जोड़ी ने जीता पुणे चैंलेजर का खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar Ramanathan
भारत के रामकुमार रामनाथन ने हमवतन विजय सुंदर प्रशांत के साथ मिलकर शनिवार को यहां केपीआईटी-एमएसएलटीए एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीता।
विज्ञापन
रामकुमार ने बेसलाइन पर बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया। उनके जानदार प्रदर्शन से गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने ताइपे के सुंग हुआ यांग और चेंग पेंग सीह की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 7-6(3), 6-7(5), 10-7 से हराया।
विज्ञापन
रामकुमार ने मैच में पूरी जिम्मेदारी संभाली क्योंकि उनका जोड़ीदार रंग में नहीं दिखा। यह रामकुमार का एटीपी चैलेंजर में पहला युगल खिताब है। इससे पहले वह तीन बार उप विजेता रहे थे।
विज्ञापन
विजय का यह दूसरा खिताब है। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में वियतनाम की हो ची मिन्ह सिटी में हमवतन साकेत माइनेनी के साथ मिलकर खिताब जीता था। पुणे चैलेंजर में तीसरी बार भारतीय जोड़ी ने युगल खिताब जीता।