28 साल में पहली बार टेबल टेनिस में खेल रत्न, राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा रचेंगी इतिहास
- रोहित सर्वोच्च खेल अवॉर्ड पाने वाले चौथे क्रिकेटर
- 29 अगस्त खेल दिवस को दिए जाते हैं पुरस्कार
- कोरोना के कारण ऑनलाइन हो सकता है समारोह
- 81 अंक मिले टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को अपनी उपलब्धियों के लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनिका बत्रा टेबल टेनिस की पहली खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है। वर्ष 1992 में शुरू हुए खेल रत्न के लिए पहली बार पांच नामों की सिफारिश की गई है।
सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने मनिका के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन विनेश, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिए की है। पांचवां नाम हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का है, लेकिन कमेटी ने रानी पर अंतिम फैसला खेल मंत्री पर छोड़ दिया है।
पंघाल पर फिर डोपिंग की गाज
मुक्केबाज अमित पंघाल पर फिर छह साल पहले डोपिंग में फंसने की गाज गिरी है। उनके अंक 65 के करीब थे, पर कमेटी ने नामित नहीं किया। वहीं रोहित के महज 6.94 अंक थे। गैर ओलंपिक क्रिकेट में टीम के विश्व कप सेमीफाइनल में प्रवेश पर रोहित को टीम के कांस्य के बराबर अंक मिले। रोहित सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। इससे पहले सचिन (1998), धोनी (2007) व विराट (2018) को यह सम्मान मिल चुका है।
मनु, सौरभ को पहली बार में सफलता...
- राजीव गांधी खेल रत्न में मेडल व सर्टिफिकेट के साथ 7.50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है
- अर्जुन अवॉर्ड में कांस्य प्रतिमा के साथ 5 लाख की इनामी राशि और सम्मान पत्र दिया जाता है
मंत्रालय पर मीरा और साक्षी का फैसला...
29 की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश...
इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाॅल), मनीष कौशिक, लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे, साक्षी मलिक (कुश्ती), मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)।