{"_id":"599aeeb94f1c1b52618b47a4","slug":"rafel-nadal-become-no-one-male-tennis-player-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद एक बार फिर दुनिया के नंबर एक प्लेयर बने नडाल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
तीन साल बाद एक बार फिर दुनिया के नंबर एक प्लेयर बने नडाल
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 21 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नदाल तीन वर्ष बाद फिर से विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। 15 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नदाल सोमवार को जारी ताजा एटीपी रैंकिंग में एक पायदान सुधार के साथ शीर्ष पर पहुंच गए। एक सप्ताह पहले ही तय हो गया था कि नदाल नंबर एक पर पहुंच जाएंगे जहां वह आखिरी बार जुलाई 2014 में पहुंचे थे।
विज्ञापन
31 वर्षीय नदाल ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है जिन्होंने मांट्रियल और सिनसिनाटी ओपन में कूल्हे में चोट की वजह से हिस्सा नहीं लिया था। शीर्ष पर 141 सप्ताह तक रहे नदाल ने पहली बार अगस्त, 2008 में नंबर वन का ताजा पहना था। नदाल शीर्ष पर पहुंचकर खुश हैं। उन्होंने कहा है कि यह अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में नदाल चोट से जूझते रहे हैं। उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि वह फिर से कभी नंबर एक पर पहुंचेंगे। नदाल ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्ष जिस प्रकार से मेरे लिए रहे उसके बावजूद नंबर एक पर पहुंचना अविश्वसनीय है।’ पिछले सप्ताह नदाल को सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन