{"_id":"5add05b84f1c1b320a8b5fe4","slug":"rafael-nadal-won-31st-masters-title-after-beating-kei-nishikori-in-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 की उम्र में राफेल नडाल ने बनाया रिकॉर्ड, जीता 31वां मास्टर्स खिताब ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
31 की उम्र में राफेल नडाल ने बनाया रिकॉर्ड, जीता 31वां मास्टर्स खिताब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रिकॉर्ड 11वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स की ट्रॉफी जीतकर अपनी नंबर एक की रैंकिंग भी बरकरार रखी है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को आसानी से 6-3, 6-2 से मात देकर रिकॉर्ड 31वें मास्टर्स खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
नडाल अगर हार जाते तो वह अपना शीर्ष स्थान फेडरर को गंवा देते। इस खिताबी जीत के दौरान 31 वर्षीय नडाल ने अपने दो प्रतिद्वंद्वियों में से एक को पीछे छोड़ा तो एक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
नडाल का यह 47वां मास्टर्स 1000 फाइनल था। इस मामले में उन्होंने स्विस स्टार रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने 47 फाइनल में से 27 जीते 20 हारे। वहीं नदाल ने 31वां मास्टर्स खिताब जीतकर सर्बिया के नोवाक जोकोविच (44 फाइनल, 30 जीत) को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन