फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal withdraws from US open.

अमेरिकी ओपन से हटे चोटिल राफेल नदाल

Tue, 19 Aug 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Aug 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal withdraws from US open.
वर्ल्ड नंबर टू स्पेन के राफेल नदाल साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में इस बार नहीं खेल सकेंगे।
विज्ञापन


नदाल कलाई की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण अगले सप्ताह से शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं।

पूर्व चैंपियन नदाल के इस टूर्नामेंट से हटने से उनके रोजर फेडरर के वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम को तोड़ने के उनके इरादों को धक्का लगा है।

नदाल ने अब तक 14 ग्रैंड स्लैम जीते हैं जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 9 बार फ्रेंच ओपन जीते हैं। नदाल ने अमेरिका पिट सैंप्रास के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

28 वर्षीय नदाल को गत माह अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लग गई थी जिसके कारण वह रोजर्स कप और गत सप्ताह हुए सिनसिनाटी ओपन से भी हट गए थे।

स्पेनिश खिलाड़ी ने अपने फेसबुक पेज पर अमेरिकी ओपन से हटने की जानकारी दी।  उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं इस वर्ष के अमेरिकी ओपन में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा, जिसमें भाग लेते हुए मैंने लगातार 3 फाइनल खेले हैं। मुझे यकीन है कि आप इस बात को समझ पाएंगे कि मेरे लिए यह कितना कठिन निर्णय है क्योंकि यह मेरा पसंदीदा टूर्नामेंट है और यहां से मेरी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed