फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal withdraw due to injury roger federer enters in final of indian wells

नडाल ने चोट के कारण नहीं खेला महामुकाबला, फाइनल में फेडरर-थिएम की होगी भिड़ंत

Sun, 17 Mar 2019 09:53 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 17 Mar 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
rafael nadal withdraw due to injury roger federer enters in final of indian wells
राफेल नडाल

टेनिस के दो दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच इंडियन वेल्स का सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर नहीं हो सका। विश्व नंबर-2 स्पेन के नडाल ने घुटने में चोट के चलते मुकाबला नहीं खेला और फेडरर का फाइनल में प्रवेश हो गया। यह फेडरर और नडाल के बीच 39वां मैच था, जो खेला नहीं जा सका। 

विज्ञापन


फेडरर का इंडियन वेल्स के फाइनल में मुकाबला डोमिनिक थिएम से होगा। नडाल के घुटने की चोट क्वार्टरफाइनल में कारेन खाचानोव पर जीत के दौरान उभरी थी। इसके बाद वह स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी फेडरर के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए कोर्ट पर नहीं आ सके।
विज्ञापन


निराश नडाल ने कहा, मैंने प्रतिस्पर्धी बनने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। सुबह मैंने अभ्यास किया और महसूस किया कि मैच खेलने के लिए मेरा घुटना फिट नहीं है। मुझे इस स्तर पर खेलने के लिए शरीर के अच्छे आकार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल ने इसके साथ ही पुष्टि कर दी है कि वह आगामी मियामी मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेंगे और अपने फिट होने पर ध्यान देंगे। वह क्ले कोर्ट पर वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। नडाल ने मोंटे कार्लो से वापसी का लक्ष्य बनाया है।

चौथी वरीय फेडरर रिकॉर्ड छठी बार इंडियन वेल्स का खिताब जीतने के इरादे से फाइनल में कोर्ट संभालेंगे। उनकी भिड़ंत 25 वर्षीय ऑस्ट्रिया के थिएम से होगी, जिन्हें एटीपी के प्रतिष्ठित मास्टर्स 1000 इवेंट में अपने पहले खिताब की तलाश है।


विश्व नंबर-8 थिएम ने 14वीं रैंक वाले कनाडा के मिलोस राओनिक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने मिलोस को 7-6 (7/3), 6-7 (3/7), 6-4 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed