{"_id":"593d65084f1c1be65d9bf01c","slug":"rafael-nadal-wins-10th-french-open-title-beat-wawrinka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नडाल ने जीता दसवां फ्रेंच ओपन खिताब, वावरिंका को दी मात ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
नडाल ने जीता दसवां फ्रेंच ओपन खिताब, वावरिंका को दी मात
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लाल बजरी के बेताज बादशाह हैं। रविवार को रोलां गैरा के सेंटर कोर्ट पर स्विटजरलैंड के स्टेन वालरिंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-1 से मात देकर दसवीं बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में नडाल ने वावरिंका को कोई मौका नहीं दिया और मैच में पूरे समय पकड़ बनाए रखी।
नडाल ने पेरिस में कुल 81वें मैच में 79में जीत हासिल की। उन्हें 13 साल में लाल बजरी पर केवल 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह नडाल के करियर का दसवां फ्रेंच फाइनल था। उन्होंने फ्रेंच ओपन में 10 फाइनल खेले और हर बार खिताब जीतने में कामयाब रहे। नडाल को इससे फ्रेंच ओपन के फाइनल में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने इस बार भी इस रिकॉर्ड को कायम रखा है। वहीं वावरिंका ने साल 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर पाए हैं।