फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   rafael nadal will take on novak djokovic in wimbledon 2018 mens semifinal

नडाल-जोकोविच में ड्रीम सेमीफाइनल, 7 साल के बाद आज विंबलडन में होंगे आमने-सामने

Fri, 13 Jul 2018 05:23 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 05:23 AM IST
विज्ञापन
rafael nadal will take on novak djokovic in wimbledon 2018 mens semifinal
राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच

दुनिया के दो शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों रोजर फेडरर और राफेल नडाल के बीच 10 साल बाद विंबलडन के खिताबी मुकाबले की हसरत तो अधूरी रह गई, लेकिन नोवोक जोकोविच और नडाल के बीच ड्रीम सेमीफाइनल तय हो गया। शुक्रवार को जब यह दोनों कोर्ट पर उतरेंगे तो टेनिस प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


दो बार के चैंपियन नडाल जहां छठी बार फाइनल का टिकट कटना चाहेंगे तो तीन बार के चैंपियन जोकोविच चौथी बार। ज्ञात रहे जोकोविच ने 2011 में नडाल को हराकर ही अपना पहला विंबलडन खिताब जीता था। उसके बाद से पिछले सात साल से नडाल कभी फाइनल में नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी दिलचस्प है कि जोकोविच तीन बार (2011, 2014, 2015) फाइनल में पहुंचे और हर बार चैंपियन बने। वहीं स्पेनिश स्टार नडाल पांच बार फाइनल में पहुंचे और दो बार (2008, 2010) ही विजेता बन पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे 48 मिनट में जीते नडाल : नडाल ने चार घंटे 48 मिनट तक चले पांच सेट के मुकाबले में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 7-5, 6-7 (7/9), 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर 28वीं बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई। नडाल की यह अर्जेंटीनी खिलाड़ी पोत्रो पर 16 मैचों में 11वीं जीत है।    

एंडरसन की टक्कर : आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर सनसनी मचाने वाले दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन दूसरे सेमीफाइनल में जॉन इस्नेर से होगा। अमेरिका के इस्नेर कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-7, 7-6, 6-4, 6-3 से मात देकर अंतिम चार में पहुंचे। एंडरसन पिछले 35 वर्ष में विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। 

रैंकिंग- जोकोविच 21, नडाल 01 

::: नंबर गेम :::

-51 मुकाबले दोनों में खेले गए हैं, जिसमें से 26 जोकोविच और 25 नडाल ने जीते हैं 

-03 बार विंबलडन के किसी मुकाबले में भिड़ेंगे दोनों। 2011 में जोकोविच तो 2007 में नडाल जीते थे

दो साल बाद फिर कर्बर व सेरेना में फाइनल फाइट

rafael nadal will take on novak djokovic in wimbledon 2018 mens semifinal
एंजेलिक कर्बर - फोटो : Pintrest

सेरेना विलियम्स और एंजेलिक कर्बर दो साल बाद एक बार फिर शनिवार को विंबलडन के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 2016 में हुए फाइनल में कर्बर को सेरेना के हाथों हार मिली थी। सात बार की विंबलडन चैंपियन सेरेना ने जर्मनी की जूलिया जॉर्जिस को 6-2, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाकर नौवीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जर्मनी की कर्बर ने पहले सेमीफाइनल में लातविया की येलेना ओस्तापेंको को 6-3, 6-3 से मात देकर दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। 

तो कर लेंगी मार्गरेट की बराबरी : सेरेना 2016 की तरह कर्बर को हराकर ट्रॉफी जीतने में सफल रहती हैं तो वह मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम खिताब के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

लगातार 20वीं जीत : सेरेना पिछले साल अपनी बेटी ओलंपिया को जन्म देने के बाद पहली और कुल 30वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। विंबलडन में लगातार 20 मैच जीतने वाली सेरेना अभी 36 साल, 291 दिन की हैं और ओपन युग में ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी उम्रदराज खिलाड़ी हैं। अगर सेरेना आठवां खिताब जीतती हैं तो वह स्टेफी ग्राफ को पीछे छोड़कर महिला वर्ग में सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में मार्टिना नवरातिलोवा(9 खिताब) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।

ग्राफ के 22 साल बाद कर्बर : कर्बर अगर शनिवार को सेरेना को हराकर ट्रॉफी जीतने में सफल होती हैं तो वह स्टेफी ग्राफ के बाद 22 साल में यह उपलब्धि हासिल करने वाली जर्मनी की पहली महिला खिलाड़ी होंगी। ग्राफ ने अपना आखिरी विंबडलन 1996 में जीता था।    

खास-खास

विलियम्स ने सेमीफाइनल में जूलिया तो एंजेलिक ने ओस्तापेंको को किया बाहर 

मैंने सिर्फ मौके भुनाने पर ध्यान दिया। मैं बहुत उत्साहित हूं। फिर से फाइनल में जगह बनाकर अच्छा लग रहा है। सेंटर कोर्ट पर खेलना हमेशा खास होता है। -एंजेलिक कर्बर

-03 तीसरी भिड़ंत होगी दोनों की ग्रैंड स्लैम के फाइनल में। 2016 के ऑस्ट्रेलिया ओपन में कर्बर ने तो इसी साल विंबलडन के फाइनल में सेरेना ने मारी थी बाजी 

-08 मुकाबले दोनों ने खेले हैं जिसमें से सेरेना ने छह और कर्बर ने दो जीते हैं। दोनों में आखिरी भिड़ंत दो साल पहले यहीं पर हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed