ऑस्ट्रेलियन ओपन में धमाल मचाने को तैयार विश्व नंबर-2 नडाल, बोले- अब नहीं हो रहा दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटों से जूझ रहे विश्व के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने सिडनी में प्रदर्शनी मैच खेलने के बाद कहा कि वह स्वस्थ हैं और अब उनकी जांघ में दर्द नहीं है। उन्होंने दर्द की वजह से ही ब्रिस्बेन इंटरनेशनल से नाम वापस ले लिया था।
स्पेन के इस खिलाड़ी ने कनाडा के मिलोस राओनिक के साथ जोड़ी बनाकर फास्ट4 प्रदर्शनी मैच में आस्ट्रेलिया के निक किर्गीयोस और जॉन मिलमैन को हराया। फास्ट4 टेनिस में छोटा प्रारूप है, जिस तरह से क्रिकेट में टी20 है।
नडाल ने कहा कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। इससे पहले एमआरआई से उनकी बायीं जांघ में खिंचाव का पता चला था जिसके कारण उन्होंने ब्रिस्बेन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। इससे उनके अगले सप्ताह से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लेने को लेकर भी संदेह जताया जाने लगा था।
17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने कहा, 'अब मैं दर्द महसूस नहीं कर रहा हूं। मेरा मानना है कि यह मेरे लिये अच्छी शुरुआत है। सिडनी में उत्साही दर्शकों के सामने यह अच्छी वापसी रही। मैंने वास्तव में यहां खेलने का आनंद लिया। मैं कोर्ट पर वापसी करके खुश हूं। मुझे खुशी है कि मैं स्वस्थ हूं।'
सेरेना की निगाह मारग्रेट के रिकॉर्ड पर
दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती है। हालांकि कई दिग्गज पहले ही उन्हें सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी मानते हैं।
ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने अपने 24 ग्रैंडस्लैम में से 13 खिताब 1968 से पहले जीते थे, जबकि महिला टेनिस भी ओपन युग से जुड़ा और पूरी तरह पेशेवर बना। अब 76 साल की कोर्ट ने 1960 से 1973 तक 24 एकल खिताब जीते, जिसमें 11 ऑस्ट्रेलियन ओपन, पांच फ्रेंच ओपन, तीन विंबलडन और पांच यूएस ओपन हैं।
सेरेना ने 1998 से लेकर अब तक 23 एकल खिताब जीते हैं, जिनमें सात आस्ट्रेलियन ओपन, तीन फ्रेंच ओपन, सात विंबलडन और छह यूएस ओपन शामिल हैं। अपने कॅरिअर में 18 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली क्रिस एवर्ट का मानना है कि वर्तमान में खेल का स्तर पूर्व की तुलना में काफी बेहतर है और तुलना बेमतलब है।
एवर्ट ने पिछले साल सीबीएस से कहा,'बेशक सेरेना सर्वश्रेष्ठ है। हम अपने जमाने में सर्वश्रेष्ठ थे और सेरेना अपने युग में सर्वश्रेष्ठ है।' कोर्ट के 24 खिताब पर सेरेना की निगाह 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन से लगी है।
तब आठ सप्ताह की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने खिताब जीता था। कोर्ट इससे परेशान नहीं हैं कि सेरेना उनका रिकॉर्ड की बराबरी कर सकती हैं या उसे तोड़ सकती हैं। उन्हें संतोष हैं कि उन्होंने एकल खिताब के अलावा 40 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब भी जीते हैं।
यह कुछ ऐसा है जिसे में हर हाल में हासिल करना चाहती हूं, लेकिन मुझे इस काबिल होना होगा और वहां तक पहुंचने के लिए बहुत से अच्छे खिलाड़ियों को हराना होगा। सेरेना विलियम्स
'मुझे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी मेरे कुल 64 ग्रैंड स्लैम खिताब के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगा। लेकिन अगर कोई 24 से अधिक एकल खिताब जीतेगी तो ठीक है वह इसकी हकदार होगी।' मारग्रेट कोर्ट
स्टीफंस और क्वितोवा दूसरे दौर में
क्वितोवा ने आर्यना सबलेंका को 6-1,7-5 से मात दी। अन्य मैचों में एंजेलिक कर्बर ने सी जॉर्जी को 7-6, 6-2 से, एश ब्रार्टी ने जेलेना ओस्तापेंको को 6-3,6-3 से और सु वेई ने डेनिएले रोस कोलिंस को 7-6,6-3 से शिकस्त दी।