{"_id":"61e255d17b83840c6e3617f3","slug":"rafael-nadal-said-australian-open-will-be-great-tournament-with-or-without-novak-djokovic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2022: राफेल नडाल बोले- जोकोविच खेलें या नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपेन बेहतरीन टूर्नामेंट होगा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2022: राफेल नडाल बोले- जोकोविच खेलें या नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपेन बेहतरीन टूर्नामेंट होगा
Sat, 15 Jan 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:43 AM IST
सार
नोवाक जोकोविच के दूसरी बार हिरासत में लिए जाने के बाद राफेल नडाल ने कहा है कि वो खेले या नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपेन एक अच्छा टूर्नामेंट होगा। जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द होने के बाद उनका इस टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस स्टार राफेल नडाल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपेन किसी एक खिलाड़ी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में खेलें या नहीं, यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट होगा। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फिलहाल अपना वीजा रद्द होने की वजह से परेशान हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपेन 2022 में उनके खेलने की संभावनाएं न के बराबर हैं। अगर उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलता है तो वो अपने करियर का 21वां ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं और वो ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी होंगे।
जोकोविच ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है और ऑस्ट्रेलिया में इसे लेकर सख्त नियम हैं। इसी वजह से दूसरी बार उनका वीजा रद्द किया गया है और उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया है।
सोमवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम की शुरुआत से पहले नडाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जोकोविच रहें या नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपेन एक बेहतरीन टूर्नामेंट रहेगा। उन्होंने कहा कि वो एक खिलाड़ी और एक इंसान के रूप में जोकोविच का सम्मान करते हैं। नडाल ने कहा "मैं वाकई में उनका सम्मान करता हूं, भले ही मैं कई चीजों से सहमत नहीं हूं, जो उन्होंने पिछले दो सप्ताह में की हैं।"
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने खेल पर ध्यान क्रेंदित करने पर जोर देते हुए कहा "मुझे लगता है कि इस मामले को ज्यादा तूल दिया जा रहा है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इन हालातों से थोड़ा थक चुका हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि खेल के बारे में बात करना ज्यादा जरूरी है।"
क्या है पूरा मामला ?
जोकोविच ने अब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन को लेकर नियम सख्त हैं। जोकोविच ने मेडिकल परेशानी की हवाला देते हुए कहा कि वो फिलहाल वैक्सीन नहीं लगवा सकते। इस आधार पर उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने की छूट मिल गई थी, लेकिन जोकोविच के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनसे मेडिकल परेशानी के सबूत मांगे गए। यहां पर उनकी तरफ से कहा गया कि 16 दिसंबर को ही उन्हें कोरोना हुआ था। ऐसे में वो फिलहाल वैक्सीन नहीं लगवा सकते। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट में ही रोक लिया गया और उनका वीजा रद्द कर दिया गया।
वीजा रद्द होने के बाद जोकोविच चार दिन तक आव्रजन विभाग के होटल में रुके थे और इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी। सुनवाई के बाद अदालत ने जोकोविच को सही ठहराया। उनके सारे कागज लौटाने का आदेश दिया गया और ऑस्ट्रेलियन ओपेन में उनके खेलने का रास्ता लगभग साफ हो चुका था। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दूसरी बार इस खिलाड़ी का वीजा रद्द कर दिया और उन्हें फिर से हिरासत में लिया गया। जोकोविच के मामले पर अदालत में शनिवार और रविवार को सुनवाई होनी है, लेकिन 17 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में उनका खेलना लगभग नामुमकिन है।
टूर्नामेंट के लिए टीकाकरण जरूरी
विक्टोरिया प्रदेश सरकार ने 17 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है जिन्हें कोरोना के दोनों टीके लग चुके हैं। 34 साल के जोकोविच फिलहाल पुरुषों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लैम समेत कुल 84 खिताब जीते हैं। उनके पास कुल 1154 करोड़ रुपये की इनामी राशि है।