{"_id":"5c76a6b3bdec22738e36bf8d","slug":"rafael-nadal-qualified-for-second-round-of-mexican-open-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिकन ओपन: आसान जीत के साथ नडाल दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
मैक्सिकन ओपन: आसान जीत के साथ नडाल दूसरे दौर में पहुंचे
Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 27 Feb 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal
स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने सीधे सेटों में जीत के साथ मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ हार के बाद पहली पर कोर्ट पर उतरे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
सत्रह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नडाल का अगले दौर में सामना ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से होगा, जिन्होंने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। अमेरिका के तीसरे वरीय जॉन इस्नेर ने फ्रांस के एड्रियन मनारिनो को 6-3, 4-6, 6-3 से और सैम क्वेरी ने गार्सिया लोपेज को 6-3,6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन