{"_id":"6019228568941c26ef0ac93a","slug":"rafael-nadal-pulls-out-of-atp-cup-roger-federer-eyes-comeback","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP कप टूर्नामेंट: नडाल पीठ दर्द के कारण नहीं खेले, जोकोविच की टीम ने जीत से की शुरुआत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP कप टूर्नामेंट: नडाल पीठ दर्द के कारण नहीं खेले, जोकोविच की टीम ने जीत से की शुरुआत
Tue, 02 Feb 2021 03:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल नडाल पीठ दर्द के कारण एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से हट गए, लेकिन उनके इस सप्ताह स्पेनिश टीम में वापसी करने की संभावना है। विश्व में दूसरे नंबर के नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के अलेक्स डि मिनौर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच से पूर्व ट्विटर पर घोषणा की कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि मैं गुरुवार तक फिट हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
नडाल के हटने के बाद राबर्टो बातिस्ता आगुट स्पेन के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं और वह मिनौर के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे जबकि पाब्लो कारेनो बस्टा नंबर दो खिलाड़ी की जगह लेंगे। इस बीच शीर्ष रैंकिंग के नोवाक जोकोविच की अगुवाई में सर्बिया ने कनाडा पर 2-1 की जीत से खिताब बचाने के अपने अभियान की शुरुआत की। जोकोविच ने डेनिस शापोवालोव को 7-5, 7-5 को हराकर मुकाबले को युगल मैच तक खींच दिया। इसके बाद उन्होंने फिलिप क्राजिनोविच के साथ मिलकर मिलोस राओनिच और शापावालोव को 7-5, 7-6 (4) से हराया।
विज्ञापन
इस बीच सर्बियाई प्रशंसक उनका हौसला बढ़ाते रहे। ग्रुप सी के मुकाबले में इटली ने आस्ट्रिया को 2-1 से हराया। मैटियो बेरेटिनी ने इस मुकाबले में यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थीम पर 6-2, 6-4 से उलटफेर भरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रिया ने डेनिस नोवाक की फैबियो फोगनिनी पर जीत से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी। बेरेटिनी ने ऐसे समय में उलटफेर किया और फिर युगल मैच जीतने में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन