फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal powers Spain past Great Britain into Davis Cup final

नडाल के दम पर स्पेन डेविस कप के फाइनल में, कनाडा से होगी खिताबी भिड़ंत

Mon, 25 Nov 2019 08:01 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 25 Nov 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal powers Spain past Great Britain into Davis Cup final
राफेल नडाल - फोटो : Social Media

राफेल नडाल ने फेलिसियानो लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक टेनिस युगल मुकाबले में जीत हासिल की और सेमीफाइनल में ब्रिटेन को 2-1 से हराकर स्पेन को 2012 के बाद पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचाया। 

विज्ञापन

शनिवार को लोपेज एकल में काइल एडमंड से हार गए थे जिससे स्पेन 0-1 से पिछड़ रहा था। लेकिन नडाल ने डान इवांस को हराने के बाद लोपेज के साथ मिलकर निर्णायक युगल मैच में जेमी मरे और नील स्कुपस्की की जोड़ी पर 7-6 7-6 से जीत हासिल की। 
विज्ञापन


इस तरह पांच बार की चैम्पियन स्पेन की टीम 2012 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची। और अब टीम रविवार को फाइनल में कनाडा के सामने होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में रूस को मात दी। एडमंड ने लोपेज को 6-3 7-6 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नडाल ने इवांस को 6-4 6-0 से पराजित कर स्कोर 1-1 से बराबर किया। डेनिस शापोवालोव और वासेक पोसपिसिल की बदौलत कनाडा की टीम पहले डेविस कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपने पांचवें डेविस कप खिताब की कोशिश में हैं, उन्होंने 2004 में पहली ट्राफी हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed