{"_id":"5a097e264f1c1bd1408b63e4","slug":"rafael-nadal-gain-atp-world-no-1-award-at-o2-arena","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस: रॉफेल नडाल को एटीपी वर्ल्ड नंबर-1 का अवार्ड ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस: रॉफेल नडाल को एटीपी वर्ल्ड नंबर-1 का अवार्ड
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 13 Nov 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
- फोटो : getty
स्पेन के टेनिस खिलाड़ी रॉफेल नडाल को लंदन के ओ 2 एरेना में एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स के कोर्ट पर एटीपी वर्ल्ड नंबर-1 अवार्ड दिया गया। मीडिया के मुताबिक 31 साल के नडाल ने 21 अगस्त को ब्रिटेन के एंडी मरे को हटाते हुए विश्व रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। वह चौथी बार साल के अंत तक नंबर-1 खिलाड़ी बने रहे। इससे पहले नडान ने वर्ष 2008, 2010, 2013 में एटीपी रैंकिंग में साल के अंत तक नंबर-1 खिलाड़ी का दर्जा अपने पास रखा।
नडाल ने इस साल छह खिताब जीते। इनमें फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के अलावा दो एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब शामिल है। साल के दो अन्य ग्रैंड स्लैम खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने जीते। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था। एटीपी विश्व रैंकिंग इतिहास में नडाल साल के अंत तक नंबर-1 खिलाड़ी बने रहने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।