फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal face Stefanos Tsitsipas in ATP Toronto final

टोरंटो मास्टर्सः फाइनल में राफेल नडाल से होगी बर्थडे ब्वॉय स्टेफानो की भिड़ंत

Mon, 13 Aug 2018 04:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 13 Aug 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal face Stefanos Tsitsipas in ATP Toronto final
राफेल नडाल

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और तीन बार के चैंपियन राफल नडाल ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए टोरंटो मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब चौथे खिताब के लिए उनका सामना जांइट किलर और बर्थडे ब्वॉय स्टेफानो सिटसिपास होगा। 

विज्ञापन


17 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल ने सेमीफाइनल में कारेन खाचानोव को 7-6(7/3), 6-4 से पराजित किया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच को उलटफेर का शिकार बनाने वाले स्टेफानो ने विबंलडन के उपविजेता केविन एंडरसन को 6-7(4/7),6-4, 7-6 (9/7) से पराजित किया। रविवार को अपना 20वां जन्मदिन मनाने वाले ग्रीक के स्टेफानो करिअर में दूसरी बार किसी टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


सोंगा के चार साल बाद स्टेफानो 
कम रैंकिंग के स्टेफानो जो विल्फ्रेड सोंगा के बाद इस टूर्नामेंट में शीर्ष दस में शुमार चार खिलाड़ियों को हराने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्टेफानो ने डोमिनिक थिएम, जोकोविच, अलेक्जेंडर ज्वेरेव व एंडरसन को बाहर किया। सोंगा ने 2014 में शीर्ष दस में शामिल चार खिलाड़ियों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। यही नहीं स्टेफानो निकोल्स केइफिर (2008) के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले गैरवरीय खिलाड़ी हैं। 27वें नंबर के स्टेफानो अपने इस शानदार प्रदशर्न के चलते सोमवार को जारी होने वाली ताजा रैंकिंग में 15वें स्थान पर पहुंच जाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


-116वां एटीपी खिताबी मुकाबला होगा यह नदाल का। अगर वह जीतते हैं तो यह उनके कॅरिअर की 80वीं ट्रॉफी होगी।  

-02 बार कॅरिअर में किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं स्टेफानो।

खिताब के लिए हालेप की टक्कर स्टीफंस से 

Rafael Nadal face Stefanos Tsitsipas in ATP Toronto final
सिमोना हालेप

महिलाओं का खिताबी मुकाबले रोमानिया की सिमोना हालेप और अमेरिका की स्लोएने स्टीफंस से होगा। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने ऑस्ट्रेलिया की एशलघे बार्टी को आसानी से 6-4,6-1 से हराकर पिछले चार साल में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई। तीसरी वरीय यूएस ओपन चैंपियन स्टीफंस ने पांचवीं वरीय यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को 6-3,6-3 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed