फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal enters into quarter finals of Australian Open 2021

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: रिकॉर्ड 21वें गैंडस्लैम खिताब का सपना लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

Mon, 15 Feb 2021 11:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 15 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal enters into quarter finals of Australian Open 2021
राफेल नडाल - फोटो : ट्विटर

विश्व रैंकिग में दूसरे स्थान पर काबिज स्पेन के रफेल नडाल सोमवार को 13वीं बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। अपने रिकॉर्ड 21वें गैंडस्लैम खिताब का सपना पूरा करने की कोशिश में लगे नडाल ने विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज फाबियो फोगनिनि को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। नडाल और रोजर फेडरर के नाम 20-20 गैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना रैकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज स्टेफानोस सिटिसिपास से होगा, जिन्होंने नौवें रैंकिंग के खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी को हराया।

विज्ञापन

 


पहली बार क्वार्टर फाइनल में मेदवेदव 
पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने अमेरिका के 192वी रैंकिंग के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया। यूएस ओपन 2019 के उप विजेता मेदवेदेव का अगला मुकाबला हमवतन आंद्रे रूबलेव से होगा। रूबलेव के खिलाफ 22वीं रैंकिंग के खिलाड़ी कैस्पर रूड चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार्टी भी अंतिम आठ में
शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम-16 मुकाबले में सोमवार को यहां शेल्बी रोजर्स को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार तीसरे साल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। पिछले साल सेमीफाइनल में सोफिया केनिन से हारने वाली बार्टी क्वार्टर फाइनल में कैरोलिना मुचोवा के खिलाफ कोर्ट में उतरेंगी। विश्व रैंकिग में 25वें स्थान पर काबिज मुचोवा ने प्री-क्वार्टर फाइनल में 18वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मार्टेंस को 7-6,7-5 से हराया। वह ग्रैंड स्लैम में दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।    

ब्राडी, पेगुला भी आगे बढ़ें
महिला एकल में जेसिका पेगुला और जेनिफर ब्राडी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अमेरिका की 26 वर्षीय पेगुला ने उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर उलटफेर किया। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने शीर्ष दस में शामिल किसी खिलाड़ी को पराजित किया। पेगुला का सामना अब हमवतन ब्राडी से होगा। पेनसेलवेनिया की रहने वाली 25 वर्षीय ब्राडी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed