फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal defeated Novak Djokovic to win italian open for record 9th time pliskova wins in women

नडाल ने नौंवी बार जीता इटालियन ओपन, महिलाओं में प्लिस्कोवा ने मारी बाजी

Sun, 19 May 2019 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 19 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal defeated Novak Djokovic to win italian open for record 9th time pliskova wins in women
नडाल - फोटो : अमर उजाला

इटालियन ओपन के फाइनल में राफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को 6-0 4-6 6-1 से हरा दिया है। नोवाक जोकोविच को हराकर राफेल नडाल ने नौंवी बार इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


पहला सेट 6-0 से हारने के बाद जोकोविच ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया। हालांकि नडाल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीसरे सेट में भी जोकोविच को 6-1 से हराकर इटालियन ओपन चैंपियन बनने में सफल रहे।
विज्ञापन


नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के बीच यह 54वीं भिड़ंत थी।

वहीं महिलाओं में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने ब्रिटिश खिलाड़ी जोहाना कोंटा को 6-3,6-4 से पराजित कर इटालियन ओपन का खिताब जीत लिया। यह प्लिस्कोवा के कॅरिअर का सबसे बड़ा क्ले कोर्ट खिताब है। 2016 यूएस ओपन की उपविजेता अब सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में सिमोना हालेप को हटाकर दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed