{"_id":"5ae804e44f1c1b5c098b7643","slug":"rafael-nadal-clinching-11th-barcelona-open-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन पर जमाया कब्जा, जीत के बाद दिया भावुक संदेश","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन पर जमाया कब्जा, जीत के बाद दिया भावुक संदेश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
राफेल नदाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश टेनिस स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 11वां बार्सिलोना ओपन खिताब जीत लिया है। इसी के साथ 31 वर्ष के राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में एक बार फिर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
यह ट्रॉफी जीतने के बाद स्पेन का यह दिग्गज खिलाड़ी भावुक हो गया। नडाल ने बार्सिलोना टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में 19 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को 6-2, 6-1 आसानी से मात दी। बता दें कि मिट्टी के कोर्ट पर यह नडाल का 55वां और ओवरऑल 77वां टाइटल है।
विज्ञापन
इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने कहा,'यह काफी भावुक कर देने वाला पल है। मैंने ऐसे करियर का कभी सपना भी नहीं देखा था। इस कोर्ट पर खेलना सच में बेहद खास है। मुझे मिले समर्थन का मैं आभारी हूं और आशा है यह भविष्य में भी इसी प्रकार मुझे मिलता रहेगा।'
विज्ञापन