फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal beats Karen Khachanov to reach fourth round in US Open 2018

राफेल नडाल यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sun, 02 Sep 2018 06:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal beats Karen Khachanov to reach fourth round in US Open 2018
राफेल नडाल

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल यूएस ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने रूस के केरेन खाचानोव को 5-7, 7-5, 7-6 (9-7), 7-6(7-3) से हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला जॉर्जिया के निकोलोज बासिलशविल से होगा। दोनों के बीच 4 घंटे 23 मिनट मुकाबला चला और केरेन को हराने में नडाल को मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी चौथे दौर में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


डोमिनिक ने अंतिम 32 के मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 3-6, 6-3, 7-6, 6-4 से हराया। अगले दौर में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा। एंडरसन ने तीसरे दौर के मैच में कनाडा के डेनिस शापोवलोव को हराया था। अमेरिका के जॉन इश्नर ने भी अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया है। इश्नर ने सर्बिया के दुसान लाजोविक को चार सेटों तक चले मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-3, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। दूसरी ओर कनाडा के मिलोस राओनिक ने स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को 7-6, 6-4, 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन


सेरेना ने बहन वीनस को हराया
महिलाओं में सेरेना विलियम्स ने तीसरे दौर के मैच में बड़ी बहन वीनस विलियम्ल को शिकस्त दी। 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने वीनस को 71 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-2 से आसान मात दी। मैच के बाद सेरेना ने कहा, 'मां बनने के बाद मैंने जब से वापसी की है तब से यह मेरा सर्वश्रेष्ठ मैच है। मैंने काफी मेहनत की है खासकर बीते तीन-चार महीनो में।’ सेरेना अपने 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की दौड़ में हैं। अगर वह ऐसा कर पाती हैं तो मारगारेट के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी। अगले दौर में सेरेना का सामना इस्टोनिया की काइया कानेपी से होगा। कानेपी ने पहले ही दौर में रोमानिया की सिमोना हालेप को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक गणराज्य की कैरोलीन अगले दौर में
चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी कैरोलीना प्लिस्कोवा ने महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है। अमेरिका की स्लोने स्टीफंस भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं। प्लिस्कोवा ने तीसरे दौर के मुकाबले में सोफिया केनिन को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया। अगले दौर में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा। युवा खिलाड़ी स्टीफंस ने बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। स्टीफंस का मुकाबला अब अगले दौर में बेल्जियम की एलिसे बेर्टेस से होगा। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed