{"_id":"61bc443532fe4873a56e4b04","slug":"rafael-nadal-and-andy-murray-will-fight-for-the-first-time-after-five-years-match-will-be-played-today-at-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस: राफेल नडाल और एंडी मरे के बीच पांच साल बाद होगी जंग, आज खेला जाएगा मुकाबला","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस: राफेल नडाल और एंडी मरे के बीच पांच साल बाद होगी जंग, आज खेला जाएगा मुकाबला
Fri, 17 Dec 2021 01:33 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:33 PM IST
सार
ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के बीच पांच के बाद आज पहली बार मुकाबला खेला जाएगा। यह दोनों खिलाड़ी अबू धाबी में खेली जा रही मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के मैच में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
एंडी मरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात संघ के अबू धाबी में मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप खेली जा रही है। इस प्रदर्शनी इवेंट में गुरुवार को दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और डेन इवांस के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में मरे ने इवांस को सीधे सेटे में हरा दिया। अब एंडी मरे अपने दूसरे मुकाबले में राफेल नडाल से खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला आज खेला जाएगा।
विज्ञापन
पांच साल बाद खेलेंगे नडाल-मरे
34 वर्षीय एंडी मरे ने डेन इवांस को मुकाबले में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। मैच में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा मैं पांच साल से अधिक समय में पहली बार राफेल नडाल का सामना करने के अवसर के आऩंद के बार में सोच रहा हूं। नडाल और मरे आखिरी बार एक दूसरे खिलाफ साल 2016 में मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में खेले थे। तब एंडी मरे ने नडाल को 7-5, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
चोट से जूझते रहे हैं नडाल
स्पेन के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इस साल चोट से जूझते रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2021 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। पैर में चोट के चलते वह चार महीने से टेनिस कोर्ट से बाहर थे। इस साल की शुरुआत उनकी पीठ में भी तकलीफ हुई थी। मरे ने कहा, मुझे लगता है कि पिछली बार हम पांच या छह साल पहले खेले थे, यह वास्तव में एक लंबा समय है। यह दिखाता है कि अगर मैं कुछ वर्षों से संघर्ष कर रहा हूं तो नडाल हाल में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, एक-दूसरे के साथ फिर से खेलना अच्छा होगा।
विज्ञापन