फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rafael Nadal and Acapulco In mexico tennis open Semifinals

राफेल नडाल मैक्सिको ओपन में खिताब से दो कदम दूर

Fri, 28 Feb 2020 04:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Rafael Nadal and Acapulco In mexico tennis open Semifinals
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई

विश्व के नंबर दो राफेल नडाल ने दक्षिण कोरिया के कियोन सून वू को 6-2, 6-1 से हराकर एटीपी मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने सप्ताह के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से यहां अपने तीसरे खिताब की तरफ कदम बढ़ाए।

विज्ञापन


उन्होंने 25 विनर जमाए। नडाल सेमीफाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव से भिड़ेंगे जिन्होंने स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-4 से पराजित किया। दूसरा सेमीफाइनल अमेरिकी खिलाड़ियों टेलर फ्रिट्ज और जॉन इसनर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


जोकोविच भी अंतिम चार में
नोवाक जोकोविच ने कारेन काचनोव को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के साथ ही सुनिश्चित किया कि अभी उनकी नंबर एक रैंकिंग बरकरार रहेगी। जोकोविच ने 2020 के अपने रिकॉर्ड को 16-0 पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सेमीफाइनल में गेल मोनफिल्स से भिड़े़ंगे जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड 16-0 है। मोनफिल्स भी हालांकि अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने पिछले 12 मैच जीते हैं। उन्होंने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-3, 6-3 से पराजित किया।


दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटसिपास ने यान लेनार्ड स्ट्रफ के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद 4-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। उनका मुकाबला अब ब्रिटेन के डेनियल इवान्स से होगा जिन्होंने नंबर छह आंद्रे रूबलेव को 6-2, 7-6 (9) से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed