फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   PV Sindhu signs approximately Rs 50 crore deal with china company Li Ning 

चीन कंपनी लि निंग ने सिंधु से किया रिकॉर्ड 50 करोड़ रुपये का करार

Fri, 08 Feb 2019 08:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 08 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu signs approximately Rs 50 crore deal with china company Li Ning 
PV Sindhu

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु से चीन की खेल साम्रगी बनाने वाली लि निंग ने लगभग 50 करोड़ रुपये का चार साल का करार किया है। इस रिकॉर्ड करार से पहले चीन की कंपनी ने पिछले महीने किदांबी श्रीकांत से इतने समय के लिए 35 करोड़ रुपये का करार किया था।

विज्ञापन


भारत में लि निंग की साझेदार सनलाइट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेंद्र कपूर ने बताया,‘सिंधु का करार बैडमिंटन की दुनिया में सबसे बड़े करारों में से एक है। लगभग 50 करोड़ रुपये के करार में स्पोंसरशिप और उपकरण शामिल हैं। यह उस तरह का करार है जैसा पूमा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से किया।
विज्ञापन


सिंधु को 40 करोड़ रुपये स्पोंसरशिप के लिए मिलेंगे, जबकि बाकी की राशि में उपकरण शामिल है।’ पूमा ने 2017 में कोहली के साथ आठ साल के लिए 100 करोड़ रुपये का करार किया था जो सालाना लगभग 12.5 रुपये का है। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधु की लोकप्रियता में जबदस्त इजाफा हुआ था। पिछले साल फोर्ब्स की सूची में वह दुनिया में कमाई करने के मामले में सातवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed