{"_id":"5dcee0458ebc3e54bb6a36d3","slug":"pune-atp-challenger-ramkumar-ramanathan-upset-sumit-nagal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे चैलेंजरः रामकुमार ने किया बड़ा उलटफेर, नागल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पुणे चैलेंजरः रामकुमार ने किया बड़ा उलटफेर, नागल को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे
Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन
- फोटो : twitter
रामकुमार रामनाथन ने केपीआईटी एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार को उलटफेर करते हुए सुमित नागल को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। चैलेंजर स्तर के टूर्नामेंट में इस साल दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने थे जिसमें 25 साल के रामकुमार ने तीसरी वरीयता प्राप्त नागल के खिलाफ 97 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
छठी वरीयता प्राप्त रामकुमार को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त जेम्स डकवर्थ की चुनौती से पार पाना होगा। डकवर्थ ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी शशिकुमार मुकुंद को दो घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 4-6, 7-5 से हराया। एकल के बाद रामकुमार ने युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रामकुमार और पूरव राजा की शीर्ष वरीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में ट्यूनीशिया के अजीज डौगाज और फ्रांस के काल्विन हेमरी की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में ब्रिटेन के ब्रैडन क्लेन और भारत के एन विजय सुंदर प्रशांत की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से सामना होगा। क्लेन और प्रशांत की जोड़ी ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में भारत के निकी पूनाचा और अनिरुद्ध चंद्रशेखर की जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया।
विज्ञापन