{"_id":"59949afc4f1c1b3d308b4587","slug":"pregnant-serena-williams-targets-strong-comeback-in-australian-open-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से कोर्ट में वापसी करना गर्भवती सेरेना का लक्ष्य","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अगले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से कोर्ट में वापसी करना गर्भवती सेरेना का लक्ष्य
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : Reuters
अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने कहा कि गर्भावस्था से उन्हें नई ऊर्जा मिली है और वह जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगी। एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में 36 साल की सेरेना ने कहा, ‘मुझे पता है कि मैं खुद से बहुत ज्यादा उम्मीदें कर रही हूं, लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया में खेलना चाहती हूं। बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे पास तीन महीने का समय होगा। हालांकि यह काफी चुनौतीपूर्ण है।’
सेरेना अगले महीने मां बन सकती हैं। मौजूदा चैंपियन सेरेना अपना खिताब बचाने के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, ‘जाहिर है अगर मुझे उनकी बराबरी करने का मौका मिलता है तो मैं पीछे नहीं हटने वाली।’