{"_id":"5bd6264fbdec22695d360010","slug":"pranjala-yadlapalli-enters-her-first-wta-main-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांजला पहली बार डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के मुख्य दौर में, ऐसा करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रांजला पहली बार डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के मुख्य दौर में, ऐसा करने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
प्रांजला यादलापल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की नंबर तीन खिलाड़ी प्रांजला यादलापल्ली ने रविवार को करियर में पहली बार किसी डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
गुंटुर की 19 वर्षीय प्रांजला ने मुंबई ओपन के दूसरे और अंतिम क्वालिफाइंग मैच में जार्जिया की ओकसाना कलाशिनिकोवा को 6-4, 6-3 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने यह मैच एक घंटे 15 मिनट में अपने नाम किया।
विज्ञापन
प्रांजला मुख्य दौर में जगह बनाने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी हैं। अंकिता रैना को सीधा प्रवेश मिला है, बाकी करमन कौर थांडी और रूतुजा भोंसले को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
भारत की एक और खिलाड़ी महक जैन हालांकि जापान की हिरोका कुवाता से 3-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गई। मुख्य दौर के मुकाबले मंगलवार से शुरू होंगे।