{"_id":"5b22b6d04f1c1bf56e8b805d","slug":"prajnesh-misses-clash-with-federer-after-losing-in-stuttgart-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टुटगर्ट ओपनः दूसरे दौर में हारे प्रजनेश, फेडरर से भिड़ंत का सपना टूटा ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
स्टुटगर्ट ओपनः दूसरे दौर में हारे प्रजनेश, फेडरर से भिड़ंत का सपना टूटा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
भारतीय डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन की स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ खेलने का सपना गुरुवार को हार के साथ टूट गया। प्रजनेश को स्टुटगर्ट एटीपी मर्सिडीज कप के दूसरे दौर में दुनिया के 75वें नंबर के अर्जेंटीनी खिलाड़ी गुइडो पेला के हाथों 6-7, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अपना पहला एटीपी वर्ल्ड टूर खेल रहे प्रजनेश अगर जीत जाते तो उनका सामना फेडरर से होना था। पहले दौर में प्रजनेश ने 23वें नंबर के शापोवालोव को हराकर सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन