{"_id":"5fb259c58ebc3e9bdc31b496","slug":"prajnesh-loses-in-atp-challenger-final-lost-opportunities-after-winning-first-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश एटीपी चैलेंजर फाइनल में हारे, पहला सेट जीतने के बाद गंवाए मौके","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश एटीपी चैलेंजर फाइनल में हारे, पहला सेट जीतने के बाद गंवाए मौके
Mon, 16 Nov 2020 04:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 16 Nov 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के डेविस कप खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को एटलांटिक टाइर टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रजनेश ने पहला सेट जीतने के बावजूद अमेरिका के डेनिस कुडला के हाथो मैच गंवा दिया।
विज्ञापन
चौथे वरीय भारतीय खिलाड़ी को रविवार को एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में एक घंटे और 33 मिनट में 6-3, 3-6, 0-6 से हार झेलनी पड़ी। दुनिया के 146वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने फाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट जीता। लेकिन बाएं हाथ के प्रजनेश दूसरे सेट में लय बरकरार रखने में विफल रहे और दूसरे वरीय अमेरिकी खिलाड़ी से अगले दोनों सेट हारकर खिताब से चूक गए।
विज्ञापन
इससे पहले प्रजनेश ने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के थामस बेलुची को हराया था जबकि सेमीफाइनल में उन्हें डेनमार्क के माइकल टोर्पेगार्ड के खिलाफ वाकओवर मिला था। उन्होंने टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में शामिल रहे अमेरिकी जैक सोक को भी हराया था। सातवें वरीय प्रजनेश का यह सातवां चैलेंजर फाइनल था जिसमें वह सिर्फ दो खिताब जीत पाए हैं।
विज्ञापन