{"_id":"5bf0326ebdec227eda031e61","slug":"prajnesh-gunneswaran-win-bengaluru-open-atp-challenger-title-to-defeate-saketh-myneni","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश गुणेश्वरन ने जीता बंगलूरू ओपन का खिताब, फाइनल में हमवतन साकेत मायनेनी को दी शिकस्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश गुणेश्वरन ने जीता बंगलूरू ओपन का खिताब, फाइनल में हमवतन साकेत मायनेनी को दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran
प्रजनेश गुणेश्वरन ने शनिवार को हमवतन साकेत मायनेनी को हराकर बंगलूरू ओपन एटीपी चैलेंजर का खिताब अपने नाम किया। प्रजनेश ने 150,000 डालर इनामी राशि के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में साकेत को 6-2,6-2 से हराया।
विज्ञापन
बता दें कि साकेत मायनेनी ने गत शुक्रवार को कजाखस्तान के एलेक्सांद्र नेदोवयेसोव को 4-6, 6-4, 6-4 से मात देकर बंगलूरू ओपन एटीपी चैलेंजर के फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, दूसरी तरफ प्रजनेश ने दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा के ब्रेंडन शनूर को 6-4, 6-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
इसके पहले साकेत ने क्वार्टरफाइनल में हमवतन सुमित नागल को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।