फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prajnesh Gunneswaran top-seeded for Chennai Open ATP Challenger 80 tennis tournament

प्रजनेश को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर में शीर्ष वरीयता 

Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran top-seeded for Chennai Open ATP Challenger 80 tennis tournament
prajnesh gunneswaran - फोटो : file photo

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन चार से 10 फरवरी तक होने वाले चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर 80 टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे चरण में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे। 

विज्ञापन


तमिलनाडु टेनिस संघ द्वारा आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट की इनामी राशि 54,500 डालर है। प्रजनेश इस समय एटीपी रैंकिंग में 109वें स्थान पर काबिज हैं, हाल में उन्होंने साल के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये क्वालीफाई किया और पहले दौर में हार गए। 
विज्ञापन


टीएनटीए की विज्ञप्ति के अनुसार जापान के युईची सुगिता (145), फ्रांस के कोरेनटिन मोटेट (151), स्पेन के मार्टिनेज पेड्रो (165) और मिस्र के मोहम्मद सफत (186) को चेन्नई के खिलाड़ी प्रज्नेश के बाद वरीयता मिलेगी। अन्य भारतीयों में साकेत मायनेनी और युवा ससिकुमार मुकुंद शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार एकल ड्रा की कट-आफ 341 है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीयों में मुख्य ड्रॉ में रैंकिंग के आधार पर जगह बनाने वालों के अलावा चार अन्य वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करेंगे। युगल ड्रा में भी कई भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे। आस्ट्रेलिया, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, मिस्र, न्यूजीलैंड, सर्बिया, स्पेन और जर्मनी के खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में भाग लेने की उम्मीद है। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed