{"_id":"5bf70241bdec2241d2001307","slug":"prajnesh-gunneswaran-qualified-for-semi-final-of-pune-challenger-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश का शानदार प्रदर्शन जारी, पुणे चैलेंजर के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश का शानदार प्रदर्शन जारी, पुणे चैलेंजर के सेमीफाइनल में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे प्रजनेश गुणेश्वरन ने फिर से प्रभावशाली प्रदर्शन करके गुरुवार को यहां कजाखस्तान के एलेक्जेंडर नेदोविसोव को सीधे सेटों में हराकर केपीआईटीए एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
प्रजनेश ने कजाख के खिलाड़ी को 50,000 डालर इनामी हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। यह मैच एक घंटे 23 मिनट तक चला। प्रजनेश ने स्ट्रोक लगाने की अपनी क्षमता का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने अपनी रिटर्न से कजाख खिलाड़ी को काफी परेशान किया।
विज्ञापन
यह प्रजनेश और नेदोविसोव के बीच दूसरा मुकाबला था। कजाख खिलाड़ी ने 2016 में अपने घरेलू शहर अस्ताना में जीत दर्ज की थी। इससे पहले ब्रेडन शूनर ने फ्रेडरिको फरेरा सिल्वा को दो घंटे 26 मिनट तक चले मैच में 7-6(4), 2-6, 7-5 से हराया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त इलियास येमर ने जर्मन क्वालीफायर सेबेस्टियन फैनसेलो को 5-7 6-3 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन