{"_id":"5bf8680cbdec2241d156c453","slug":"prajnesh-gunneswaran-qualified-for-final-of-pune-challenger-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे चैलेंजर: प्रजनेश गुणेश्वरन फाइनल में पहुंचे, एल्बोट को 1-6 6-4 6-4 से दी शिकस्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पुणे चैलेंजर: प्रजनेश गुणेश्वरन फाइनल में पहुंचे, एल्बोट को 1-6 6-4 6-4 से दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन शुक्रवार को यहां केपीआईटी-एमएसएलटीए के सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय राडू एल्बोट को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचे। प्रजनेश ने पहला सेट गंवाने के बाद मोलडोवा के खिलाड़ी को दो घंटे तक चले मुकाबले में 1-6 6-4 6-4 से हराकर लगातार दूसरे एटीपी चैलेंजर सर्किट के फाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन
बेंगलुरु ओपन के 29 साल के इस विजेता को एल्बोट ने पिछले महीने लिझौयू चैलेंजर के सेमीफाइनल में हराया था। यह दूसरी बार है जब प्रजनेश इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे है। इससे पहले वह 2016 में इसके उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन
चौथी वरीयता प्राप्त प्रजनेश को फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त इलियास येमेर की चुनौती से पार पाना होगा। येमेर ने एक अन्य सेमीफाइनल में कनाडा के ब्रायेडेन स्नूर को 6-3 3-6 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
प्रजनेश के अलावा रामकुमार रामनाथन और विजय सुंदर प्रशांत की जोड़ी भी खिताब के दौड़ में बनी हुई है। भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में अंद्रेज मार्टिन और हंस पोडलिप्निक-कास्टिल्लो की जोड़ी को 7-6 6-0 से मात दी।