फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prajnesh Gunneswaran loses to Ivo Karlovic in third round of india wells

इंडियन वेल्स: प्रजनेश का सफर तीसरे दौर में थमा, कार्लोविच के हाथों 3-6, 6-7 से मिली मात

Tue, 12 Mar 2019 08:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran loses to Ivo Karlovic in third round of india wells
prajnesh gunneswaran

प्रजनेश गुणेश्वरन का इंडियन वेल्स में शानदार सफर तीसरे दौर में थम गया। दुनिया के 97वें नबर के खिलाड़ी प्रजनेश को क्रोएशिया के इवो कार्लोविच के हाथों 3-6, 6-7(4-7) से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 13 मिनट तक चला। प्रजनेश पहली बार एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में खेल रहे थे।

विज्ञापन


उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 61 अंक मिले। इससे वह अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 82वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगे। इस बीच रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव युगल के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच और फैबियो फोगनिनी से 6-4, 1-6, 8-10 से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन


स्ट्रफ ने किया ज्वेरेव को बाहर
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव भी तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। ज्वेरेव को 55वें नंबर के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ के हाथों 3-6,1-6 से हार मिली। यह स्ट्रफ की ज्वेरेव पर छह मैचों में पहली जीत है। मिलोस राओनिक ने मार्कोस गिरोन को  4-6, 6-4, 6-4 से, डोमिनिक थीम ने जाइल्स सिमोन को 6-3, 6-1 से और गेल मोनफिल्स ने अल्बर्ट रोमास को 6-,6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से टला जोकोविच का मैच
जनवरी में रिकॉर्ड सातवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बाद पहली बार कोर्ट पर उतरने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर के खिलाफ सिर्फ एक गेम पूरा किया था कि बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस मैच का विजेता गेल मोनफिल्स से भिड़ेगा।

ओसाका और कर्बर अंतिम-16 में
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन नाओमी ओसाका ने अमेरिका की डेनियली कोलिंस को 6-4, 6-2 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। ओसाका अगले दौर में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच से भिड़ेगी, जिन्होंने एकटेरिना अलेक्सांद्रोवा को 6-4, 6-2 से हराया।

अन्य मुकाबलों में एंजेलिक कर्बर ने नतालिया विखलायंतसेवा को 3-6, 6-1, 6-3 से, आर्यना सबालेंका ने लेसिया सुरेंको को 6-2,7-5 से, वीनस विलियम्स ने क्रिस्टीना मैकाले को 6-2, 7-5 से, मोना बार्थेल ने जूलिया गार्जेस को 7-5,1-6, 6-4 से और कैरोलिन प्लिस्कोवा ने यसलाइन बोनवेंचर को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed