फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   prajnesh gunneswaran Looking forward to make the most of my good run in Davis Cup

डेविस कप के नए प्रारूप में कुछ भी संभव : प्रजनेश 

Tue, 29 Jan 2019 09:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 29 Jan 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran Looking forward to make the most of my good run in Davis Cup
prajnesh gunneswaran

भारत के शीर्ष एकल टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि नए डेविस कप प्रारूप में कुछ भी संभव है। मजबूत टीम को भी हराया जा सकता है। इटली के खिलाफ क्वालिफायर में वह अपनी शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे। मैड्रिड में नवंबर में होने वाले विश्व ग्रुप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए शुक्रवार और शनिवार को 24 टीमें दो दिन में तीन सेट के मैचों वाले प्रारूप में खेलेंगी। 

विज्ञापन


प्रजनेश ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो प्रारूप में बदलाव मेरे लिए मायने नहीं रखता। अगर हम पांच सेट खेलते हैं तो यह शारीरिक क्षमता पर अधिक निर्भर करता है। बेस्ट आफ थ्री में कुछ भी हो सकता है। यह तीन की जगह दो दिन का होगा इसलिए मुझे अधिक अंतर नजर नहीं आता।' 
विज्ञापन


प्रजनेश ने सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ 102वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने काफी टूर्नामेंट खेले। पिछले छह महीने में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। मैं इस लय का फायदा उठाना चाहता हूं और यहां अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।' प्रजनेश का लक्ष्य शीर्ष 100 खिलाड़ियों में जगह बनाने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed