फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prajnesh Gunneswaran fails to qualify for Australian Open main draw

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020: प्रजनेश क्वालीफायर से ही बाहर, खत्म हुई एकल में भारतीय चुनौती

Fri, 17 Jan 2020 02:50 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jan 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran fails to qualify for Australian Open main draw
प्रजनेश गुणेश्वरन

भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष एकल के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बना सके और क्वालीफायर के आखिरी दौर में लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

विज्ञापन


विश्व रैंकिंग में 122वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को गुलबिस ने 7 -6, 6-2 से हराया। प्रजनेश ने इससे पहले स्थानीय वाइल्ड कार्डधारक हैरी बूरचियेर और जर्मनी के यानिक हंफमैन को मात दी थी। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और प्रजनेश ने अपने विरोधी को दबाव बनाने का मौका दे दिया।
विज्ञापन


दूसरे सेट में गुलबिस ने पहले और तीसरे गेम में प्रजनेश की सर्विस तोड़कर 3-0 से बढत बनाई। इसके बाद से प्रजनेश वापसी नहीं कर सके, उनकी हार के साथ ही एकल में भारत की चुनौती क्वालीफायर में ही खत्म हो गई। सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना पहले ही बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed