{"_id":"5c5b1369bdec224bc62b5099","slug":"prajnesh-gunneswaran-enters-in-third-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश गुणेश्वरन तीसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश गुणेश्वरन तीसरे दौर में पहुंचे
Wed, 06 Feb 2019 10:33 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 06 Feb 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन की अगुआई में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां चेन्नई ओपन चैलेंजर 80 एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।
प्रजनेश ने जर्मनी के डेनियल एल्टमायर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।
भारतीय खिलाड़ी ने नौवें गेम में डेनियल की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर पहला सेट अपने नाम किया।
दूसरे सेट के पहले ही गेम में प्रजनेश ने विरोधी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ी जिसके बाद उन्हें जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हई।
भारत के 11वें वरीय साकेत माइनेनी ने हमवतन एन विजय सुंदर प्रशांत को 6-4, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
अर्जुन काधे ने उलटफेर करते हुए 13वें वरीय डोमीनिका गणराज्य के जोस हर्नांडेज फर्नांडिज को 6-3, 6-2 से हराया।
दूसरे वरीय फ्रांस के कोरेनटिन मोटेट और ऑस्ट्रेलिया के सातवें वरीय जेम्स डकवर्थ भी अपने अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे।
प्रजनेश अगले दौर में काधे से भिड़ेंगे जबकि 11वें वरीय साकेत का सामना स्पेन के एलेसांद्रो डेविडोविच से होगा। शशिकुमार को मिस्र के तीसरे वरीय मोहम्मद सफवत के खिलाफ खेलना है।