फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Prajnesh Gunneswaran crashed out in the pre-quarterfinals of the Tata Open Maharashtra

टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट: प्रजनेश की हार के साथ एकल में भारतीय चुनौती खत्म

Thu, 06 Feb 2020 10:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Feb 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran crashed out in the pre-quarterfinals of the Tata Open Maharashtra
प्रजनेश गुणेश्वरन - फोटो : pti

प्रजनेश गुणेश्वरन की प्री क्वार्टर फाइनल में हार के साथ टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। प्रजनेश को कोरिया के क्वोन सून-वू के हाथों 3-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी। पहला सेट गंवाने के बाद प्रजनेश ने दूसरे सेट में सून-वू को कड़ी टक्कर दी लेकिन दुनिया के 88वें नंबर के खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए टाईब्रेक में सेट और मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के छठे वरीय जेम्स डकवर्थ ने कड़े मुकाबले में टेरो डेनियल को 6-7, 7-6, 6-3 से और इगोर गेरासिमोव ने निकोला को 2-6, 6-3,6-2 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। पुरुष युगल में रोमेन आर्नेडो और आंद्रे बेगेमैन ने रोबिन हास और राबर्ट लिंडस्टेड की शीर्ष वरीय जोड़ी को 6-3, 6-3 से उलटफेर का शिकार बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

बेंगलोर ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में खेलेंगे पेस

Prajnesh Gunneswaran crashed out in the pre-quarterfinals of the Tata Open Maharashtra
लिएंडर पेस - फोटो : getty

लिएंडर पेस दस फरवरी से यहां शुरू हो रहे बेंगलोर ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। पेस मौजूदा वर्ष में हालांकि चुनिंदा टूर्नामेंटों में ही हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा,‘स्वदेश में साथी भारतीयों के सामने खेलना हमेशा से मेरे लिए बेहद खुशी और प्रेरणा का पल होता है। बेंगलोर में हमेशा ऐसे दर्शक होते हैं जो टेनिस को समझते हैं।’

पेस ने एटीपी टूर पर 54 युगल खिताब के अलावा आठ पुरुष युगल और दस मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। पेस ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक भी जीता था। ग्रैंड स्लैम में 100 मैच खेलने से सिर्फ तीन मैच दूर पेस ने इस साल सभी ग्रैंड स्लैम में खेलने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed