फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   prajnesh gunneswaran beat benoit paire in indian wells opener

प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंक के पियरे को हराया

Sat, 09 Mar 2019 08:18 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran beat benoit paire in indian wells opener
प्रजनेश गुणेश्वरन

भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन ने इंडियन वेल्स के पहले दौर में दुनिया के 69वें नंबर के खिलाड़ी बेइनोट पियरे को हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पहली बार इस स्तर के एटीपी टूर्नामेंट के एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में खेल रहे प्रजनेश ने फ्रांसिसी प्रतिद्वंद्वी को 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया। इससे पहले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने स्टटगार्ट एटीपी 250 टूर्नामेंट में पिछले साल दुनिया के 23वें नंबर के  खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को मात दी थी।

विज्ञापन


अब प्रजनेश का सामना दुनिया के18वें नंबर के खिलाड़ी जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली से होगा। युगल में बोपन्ना को शापोवालोव के साथ बनानी पड़ी जोड़ी : युगल में रोहन बोपन्ना एकमात्र भारतीय हैं जो कनाडा के शापोवालोव के साथ खेलेंगे। वह और नियमित जोड़ीदार दिविज शरण अपनी संयुक्त रैंकिंग के आधार पर मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके। इससे बोपन्ना को कनाडा के शापोवालोव के साथ खेलना पड़ा।
विज्ञापन


वीनस ने पार की पहली बाधा
महिलाओं के वर्ग में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच को 6-4, 0-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच ने चीन की झेंग सेइसेइ को 7-5, 6-2 से मात दी।अब उनका सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मैचों में मोनिका पुइग ने एवगेनिया रोडिना को 6-0,6-4 से, मिस्की दोई ने ओंस जाबुर को 6-3,6-3 से, काइया कनेपी ने जोहाना लॉरसन 6-2,6-2 से और मेडिसन ब्रेंगल ने समांथा स्टोसुर को 6-2,6-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed