{"_id":"5c832961bdec221418352acd","slug":"prajnesh-gunneswaran-beat-benoit-paire-in-indian-wells-opener","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंक के पियरे को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश ने दर्ज की करियर की सबसे बड़ी जीत, 69वीं रैंक के पियरे को हराया
Sat, 09 Mar 2019 08:18 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन ने इंडियन वेल्स के पहले दौर में दुनिया के 69वें नंबर के खिलाड़ी बेइनोट पियरे को हराकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पहली बार इस स्तर के एटीपी टूर्नामेंट के एकल वर्ग के मुख्य ड्रॉ में खेल रहे प्रजनेश ने फ्रांसिसी प्रतिद्वंद्वी को 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया। इससे पहले बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने स्टटगार्ट एटीपी 250 टूर्नामेंट में पिछले साल दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को मात दी थी।
विज्ञापन
अब प्रजनेश का सामना दुनिया के18वें नंबर के खिलाड़ी जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली से होगा। युगल में बोपन्ना को शापोवालोव के साथ बनानी पड़ी जोड़ी : युगल में रोहन बोपन्ना एकमात्र भारतीय हैं जो कनाडा के शापोवालोव के साथ खेलेंगे। वह और नियमित जोड़ीदार दिविज शरण अपनी संयुक्त रैंकिंग के आधार पर मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके। इससे बोपन्ना को कनाडा के शापोवालोव के साथ खेलना पड़ा।
विज्ञापन
वीनस ने पार की पहली बाधा
महिलाओं के वर्ग में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच को 6-4, 0-6, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविच ने चीन की झेंग सेइसेइ को 7-5, 6-2 से मात दी।अब उनका सामना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका से होगा।
विज्ञापन
अन्य मैचों में मोनिका पुइग ने एवगेनिया रोडिना को 6-0,6-4 से, मिस्की दोई ने ओंस जाबुर को 6-3,6-3 से, काइया कनेपी ने जोहाना लॉरसन 6-2,6-2 से और मेडिसन ब्रेंगल ने समांथा स्टोसुर को 6-2,6-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।