{"_id":"5c4f232abdec224e4507e395","slug":"prajnesh-gunneswaran-ankita-raina-surge-to-career-best-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रजनेश और अंकिता करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
प्रजनेश और अंकिता करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
Mon, 28 Jan 2019 09:13 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन , अंकिता रैना
ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन सात स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 102वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वहीं सिंगापुर आईटीएफ की चैंपियन अंकिता रैना 35 पायदान ऊपर 168वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
यह उनके करियर की भी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। करमनकौर थांडी पांच स्थान नीचे 210वें नंबर पर खिसक गई हैं। चेन्नई के बाएं हाथ के खिलाड़ी प्रजनेश अब शनिवार से इटली के खिलाफ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप क्वालिफायर में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। चोटिल रामकुमार रामनाथन दो स्थान नीचे 133वें, युकी भांबरी (151) 13 स्थान खिसकर शीर्ष 150 से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
साकेत मायनेनी 260वें और शशि कुमार 292वें नंबर पर हैं। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना (37वें), दिविज शरण (40वें) और जीवन नेदुचेझियान (76वें) नंबर पर हैं। इन तीनों को तीन-तीन स्थान का नुकसान हुआ है। दिग्गज लिएंडर पेस 19 स्थान नीचे 78वें अैर पूरव राजा 12 स्थान लुढ़ककर 103वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन